विश्व रेडियोग्राफी दिवस : 8 नवंबर 2022
हर साल 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1895 में विल्हेम रोंटगन द्वारा एक्स-रे की खोज की वर्षगांठ का प्रतीक है। इन्हे एक्स-रे की खोज के लिए वर्ष 1901 में फिजिक्स का पहला नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। पहला विश्व रेडियोग्राफी दिवस वर्ष 2012 में मनाया गया था। इस दिवस का उद्देश्य रेडियोग्राफिक इमेजिंग और थेरेपी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है , जो कि मौजूद चिकित्सा पद्धति में रोगियों के निदान व उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्ष 2022 की थीम इस वर्ष (2022) विश्व रेडियोग्राफी दिवस की थीम “रोगी सुरक्षा में सबसे आगे रेडियोग्राफर” है जो विकिरण सुरक्षा को बढ़ावा देने और बनाए रखने और रोगी यात्रा के सभी क्षेत्रों में रोगी की सुरक्षा के लिए रेडियोग्राफर के हिस्से पर जोर देती है।
संकल्प क्लासेज, बाड़मेर
FOR ONLINE COURSE 📞7850050034,7850050035FOR OFFLINE BATCH 📞9828150034,9828250034